Diwali Mela

18 अक्टूबर 2025 को ईशरज्योत डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन, पिहोवा में दिवाली के उपलक्ष्य में वूमेन सेल और एनएसएस यूनिट द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मिस कुसुम और वूमेन सेल इंचार्ज मिस पूजा की देखरेख में हुआ। छात्राओं के बीच रंगोली,, मेहंदी, ज्वेलरी मेकिंग, तोरण मेकिंग तथा बेस्ट स्टॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया, जिसमें कॉलेज छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में कुमकुम ने प्रथम, तनु ने द्वितीय तथा मानसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। ज्वेलरी मेकिंग प्रतियोगिता में भारती ने प्रथम तथा साक्षी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तोरण मेकिंग प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में यशदीप ने प्रथम, स्वाती ने द्वितीय तथा मनप्रीत कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया । बेस्ट स्टॉल प्रतियोगिता में रजनी की स्टॉल ने प्रथम तथा लवप्रीत की स्टॉल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में, प्राचार्या डॉ. रंजू सोबती ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार वितरित किए और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

© Copyright - IJDCW - All Rights Reserved 2023
;